चित्तौड़गढ़। PM श्री महात्मा गांधी स्कूल रेलवे स्टेशन चित्तौड़गढ़ के कक्षा 10 के छात्र प्रशांत टहलयानी का चयन 69वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी। चयनित छात्र दल 30 सितंबर को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गया।
प्रशांत टहलयानी के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।