शाजापुर। स्थानीय एमजी कान्वेंट स्कूल की छात्रा एरिका गुप्ता, चंचल कराड़ा और ईटरनल स्कूल के छात्र कौस्तुभ उमठ का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।
खेल शिक्षक विजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन किया गया। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर खेल शिक्षक विजय ठाकुर, विनय चौधरी, ओम उमठ, डॉ. शुभम गुप्ता और पवन कराड़ा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रेन द्वारा ग्वालियर रवाना किया।