BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2025, 4:22 pm
KHABAR : एमपी के इंदौर में होगी 14वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन (बायथले-ट्रॉयथले) नेशनल चैम्पियनशिप, नीमच से स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के 42 खिलाड़ी हुए रवाना, देशभर के करीब 450 खिलाड़ी होंगे शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के 42 खिलाड़ी 14वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन (बायथले-ट्रॉयथले) नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने इंदौर के लिए रवाना हुए। टीम मैनेजर मयंक कटारिया और नितेश शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों को क्लब परिसर से उत्साहपूर्वक विदा किया गया। यह प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होगी, जिसमें देशभर से करीब 450 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों को नपा पूल परिसर में स्विमफ्लाय सदस्यों व अभिभावकों ने शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया। वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स ओपन वर्गों में खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी-
अंडर 09 वर्ष वर्ग से: यशवी शर्मा, भव्या जोशी, शौर्यवर्धन गहलोत, तनुष मित्तल।
अंडर 11 गर्ल्स: छवि बैरागी, प्रकृति पाटीदार, सिद्धिका यादव।
अंडर 11 बॉयज़: आरव बाफना, निद्धिश्वरम राठौर, भाव्यांश पटेल, नमन गेहलोत, हरमन सिंह।
अंडर 13 गर्ल्स: रिधि राठौर, कनिष्का गहलोत, भव्या गोदावत, अधीश्री पाटीदार, अस्मि भटनागर, जिनिशा आंजना।
अंडर 13 बॉयज़: लक्ष्य धारवाल, अभिषेक जाटव, मनन गुरुंग, रोहित धनगर।
अंडर 15 गर्ल्स: स्तुति अग्रवाल, अस्मि कटारिया, जसलीन कौर, जसमीत कौर।
अंडर 15 बॉयज़: हेमन्त माली, अनुज मोहिल, भव्यादित्य सिंह राठौर।
अंडर 17 गर्ल्स: कनकश्री धारवाल, प्रथा हारोड, जितिका यादव।
अंडर 17 बॉयज़: आरव शर्मा, पृथ्वीराज हारोड, आयुष शर्मा, आरुष गोदावत।
अंडर 19 गर्ल्स: भूमि अग्रवाल।
अंडर 19 बॉयज़: सिद्धान्त सिंह जादोन।
सीनियर वर्ग: समीर प्रताप सिंह जादौन।
मास्टर्स ओपन वर्ग: डॉ. मयंक राठौड़,डॉक्टर सुमन भंडारी, सुधा नवले, धीरेन्द्र कुमार गेहलोत।

स्विमफ्लाय व नगर पालिका कोचेस नीलेश घावरी , आयुष गौड़ , समीर सिंह जादोन ,सुधा सोलंकी , अभिषेक अहीर , रोहित अहीर , शुभम स्वर्णकार ने बताया कि लगातार अभ्यास, मेहनत और अनुशासन के दम पर नीमच के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 

नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, मॉडर्न पेंटाथलॉन टीम, पैफी, पूल स्टाफ व खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है और सभी को खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है , जिले के लिए यह गर्व का अवसर माना जा रहा है कि एक ही खेल से 42 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE