नीमच। 14 वी मॉडर्न पेंटाथलॉन ( ट्रायथले/ बायथले ) नेशनल चैम्पियंशिप इंदौर में नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब ने खिलाड़ियो ने पहले दिन धमाकेदार एंट्री के बाद कल सेकण्ड डे भी 2 ब्रॉन्ज़ मैडल पर किया कब्जा। मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी व मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया नीमच स्विमफ्लाय क्लब प्लेयर्स नेशनल में चमत्कारी प्रदर्शन जारी। 6 अक्टूबर को हुई पेंटाथलॉन बायथले में जूनियर वर्ग से खेलते हुए सिद्धान्त सिंह गोपाल सिंह जादोन ने ब्रॉन्ज़ मैडल अपने नाम किया। वहीं नीमच की नन्ही 07 वर्षीय पेंटाथलॉन-ट्रायथले प्लेयर यशवी नितेश शर्मा ने अंडर 09 में खेलते हुए अपने नन्हे कदमो की ताकत दिखाई और ब्रॉन्ज मैडल मप्र के नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम, परिवार, कोच, शहर और प्रदेश का नाम गर्व से रोशन किया है। टीम कोचेस आयुष गौड़, नीलेश घावरी, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर, शुभम स्वर्णकार की तैयारी रंग लाई और नेशनल में पदकों की बौछार लगा दी अभी 7 तारीख के इवेंट होना बाकी है।