BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2025, 7:18 pm
NEWS : सांसद खेल महोत्सव 2025 का सावा मंडल में भव्य शुभारंभ, सावा सहित 8 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत सावा मंडल की ग्राम पंचायत सावा, सामरी, शंभूपुरा, अरनियापंथ, जालमपुरा, सेमलिया, औछडी, सहनवा व चिकसी में खेल महोत्सव का शुभारंभ एक साथ हुआ। इस अवसर पर खेल मैदानों में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान देवेंद्र कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, पूर्व जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, प्रशासक रणजीत सिंह भाटी, जिला संयोजक श्रवण सिंह राव, विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, सहसंयोजक केपी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, महामंत्री अनिल सुखवाल व रामप्रसाद जाट, जिला परिषद सदस्य बीनू मेघवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश जाट, मंडल संयोजक नवीन सुखवाल, बाबूलाल कुमावत, लाल सिंह जाट, हेमराज मेघवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।‌अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने का सशक्त माध्यम है। 

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।‌ इस दौरान कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं प्रारंभ हुईं। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस महोत्सव से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित कर खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE