नीमच। मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 14वीं राष्ट्रीय बायथले-ट्रायथले चौंपियनशिप में नीमच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। मध्यप्रदेश टीम में शामिल नीमच के स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 12 पदक (2 स्वर्ण, 3 रजत और 7 कांस्य) जीतकर जिले, शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया।
मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल- 2 गोल्ड, अस्मि मयंक कटारिया- 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज, मयंक राठौड़- 2 सिल्वर
लक्ष तेजप्रकाश धारवाल- 1 सिल्वर, यशवी नितेश शर्मा- 2 ब्रॉन्ज, सिद्धान्त सिंह जादोन- 1 ब्रॉन्ज, आरव नीलेश बाफना- 1 ब्रॉन्ज व सुधा विनोद नवले 1 ब्रॉन्ज़ मैडल जीता।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने साबित किया कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क से हर लक्ष्य संभव है। टीम के कोच आयुष गौड़, नीलेश घावरी, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार की मेहनत और रणनीति रंग लाई।
जिला पेंटाथलॉन अध्यक्ष मनीष चमड़िया, टीम मैनेजर मयंक कटारिया व नितेश शर्मा के नेतृत्व में स्विमफ्लाय का 42 सदस्यीय दल नीमच लौटा। खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।