नीमच। श्रेष्ठ समाज की स्थापना और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति लाने के लिए एक विशाल वाहन रैली निकाली जा रही है। यह रैली इंदौर से प्रारंभ होकर खरगोन, धामनोद, ठीकरी, झाबुआ, पेटलावद और नीमच होते हुए भीलवाड़ा में संपन्न होगी। लगभग 1200 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान रैली के प्रतिभागी नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और यातायात नियमों के पालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रचार-प्रसार करेंगे। हर स्थान पर रैली समापन के बाद, समाज सेवा में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। नीमच में यह रैली शुक्रवार, 10 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे ब्रह्माकुमारी संस्थान, पावन धाम परिसर से प्रारंभ होगी।
रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे-
विधायक दिलीपसिंह परिहार, सीटीसी पुलिस महानिरीक्षक संदीप दत्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा, एसडीएम, तथा रैली संयोजक रोटरी क्लब इंदौर वैली के अध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद दक्षिण मध्य प्रांत के पर्यावरण प्रमुख राकेश बमोरिया। रैली ब्रह्माकुमारी संस्थान से प्रारंभ होकर टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, तिलक मार्ग और पुस्तक बाजार से होते हुए पुनः ब्रह्माकुमारी संस्थान परिसर में समाप्त होगी, जहाँ विशाल सद्भावना सभा आयोजित की जाएगी।
सभा में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाले सेवार्थियों का सम्मान किया जाएगा-
नशा मुक्ति: सुनील तिवारी, दिनेश सैनी
पर्यावरण संरक्षण: जगदीश शर्मा, किशोर बागड़ी
यातायात जागरूकता: अमित सारस्वत, कृष्ण कुमार सैनी
स्वच्छता अभियान: दिनेश टांक, शुभम उपाध्याय, सन्नी सौदे
गौ सेवा: पार्थ जोशी
नगर समस्या एवं सुझाव: विवेक खंडेलवाल
दीन-दुखियों की सेवा: जनरेल सिंह
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए पवित्र प्रसादी के पैकेट वितरित किए जाएंगे।