नीमच। मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं भारतीय ट्रायथलॉन एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का आयोजन 11 व 12 अक्टूबर को प्रकाश तरण पुष्कर, तुलसी नगर, भोपाल में किया जाएगा।
नीमच स्विमफ्लाय व ट्रायथलॉन मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी, मोटिवेटर राकेश कोठारी तथा नितेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे सब-जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स वर्ग से हुआ। इस वर्ग में 300 मीटर तैराकी और 3 किलोमीटर दौड़ शामिल रही। इसी प्रकार जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे प्रारंभ होंगी, जिसमें प्रतिभागी 750 मीटर तैराकी व 5 किलोमीटर दौड़ में भाग लेंगे। तैराकी कार्यक्रम प्रकाश तरण पुष्कर में होगा जबकि दौड़ प्रतियोगिता लिंक रोड नंबर 1 पर आयोजित की जाएगी।
स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, नीमच से चयनित खिलाड़ियों में-
जूनियर बालक वर्ग में आयुष सुनील शर्मा, पृथ्वीराज गजेंद्र सिंह हरोड़, जूनियर गर्ल्स वर्ग में कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल, प्रथा गजेंद्र हरोड़, सब-जूनियर बालक वर्ग में आरुष आशीष गोदावत, हेमंत रतन माली तथा सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में जितिका राजेंद्र यादव शामिल हैं।
टीम का नेतृत्व कोच नीलेश घावरी करेंगे-
वहीं कोच समीर सिंह जादोन, आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, रोहित अहीर, अभिषेक अहीर एवं शुभम स्वर्णकार के मार्गदर्शन और मेहनत से स्विमफ्लाय के खिलाड़ी वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक एवं एंड्योरेंस खेलों में नीमच का नाम गौरवपूर्वक रोशन कर रहे हैं।