BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2025, 11:56 am
KHABAR : राष्ट्रीय एक्वाथलॉन चैंपियनशिप में स्विमफ्लाय का शानदार जलवा, कनकश्री धारवाल ने जीता सिल्वर मेडल, अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया नीमच का दम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं भारतीय ट्रायथलॉन एसोसिएशन के तत्वावधान में राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का आयोजन 11 एवं 12 अक्टूबर को भोपाल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल ने आल इंडिया ओपन जूनियर वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर मध्यप्रदेश एवं नीमच का गौरव बढ़ाया।

टीम के मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी, मोटिवेटर राकेश कोठारी एवं नितेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पहले 750 मीटर तैराकी तथा उसके तुरन्त बाद 5 किलोमीटर दौड़ लगानी होती है, जिसमें कनकश्री ने बेहतरीन स्पीड और स्टैमिना का प्रदर्शन किया।

टीम के साथ गए कोच नीलेश घावरी ने बताया कि स्विमफ्लाय टीम के अन्य सदस्यों आयुष सुनील शर्मा, पृथ्वीराज गजेंद्र सिंह हरोड़, प्रथा गजेंद्र हरोड़, आरुष आशीष गोदावत, हेमंत रतन माली तथा जितिका राजेंद्र यादव ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए भविष्य के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी ने कोच नीलेश के साथ-साथ समीर सिंह जादोन, आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, रोहित अहीर, अभिषेक अहीर एवं शुभम स्वर्णकार के सतत मार्गदर्शन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि स्विमफ्लाय के खिलाड़ी आज वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक खेल, स्पीड एवं एंड्योरेंस जैसी विधाओं में नीमच को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE