मंदसौर। उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य डॉ. विनीता प्रधान द्वारा बताया गया कि शासकीय उत्कृष्ट उमावि मंदसौर के गीत अखंड और केशव गुप्ता ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2025 में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए गीत अखंड ने तबला वादन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर मंदसौर जिले एवं उज्जैन संभाग का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य डॉ. विनीता प्रधान ,वरिष्ठ शिक्षक बाबूलाल जोशी, आशीष बंसल सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने दोनों प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शिका विनीता मेहता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की।