BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2025, 12:50 pm
NEWS : निंबाहेड़ा में ख्वाजा गरीब नवाज़ के 814वें उर्स पर जश्ने गरीब नवाज़, 11 जोड़ों का इज्जतेमाई निकाह, साबरी कव्वाली और आम लंगर का भव्य आयोजन, पढ़े खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैह के 814वें उर्स मुबारक के मौके पर निंबाहेड़ा में अकीदत, मोहब्बत और भाईचारे का एक भव्य नज़ारा देखने को मिला। अंजुमन सदर शोएब लाला एवं अनीस लाला की जानिब से शुक्रवार, 19 दिसंबर को घोड़ादेह बाबा दरगाह पर जश्ने गरीब नवाज़ का शानदार आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इस मौके पर समाजसेवा और इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए ₹6 प्रति जोड़े में 11 जोड़ों का इज्जतेमाई निकाह सम्मेलन संपन्न कराया गया। यह आयोजन खास तौर पर जरूरतमंद बच्चियों के लिए रखा गया, जिसमें किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली गई और नवविवाहित जोड़ों को केवल दुआओं से नवाज़ा गया।

कार्यक्रम के बाद नमाज़े जुम्मा अदा की गई, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नमाज़ के पश्चात आध्यात्मिक माहौल को और भी रूहानी बनाने के लिए मशहूर साबरी कव्वाल रईस अनीस साबरी बतौर मेहमान-ए-खुसूसी तशरीफ लाए। उनके साथ सदाकत साबरी, कपासन ने भी अपने बेहतरीन और दिल को छू लेने वाले कलाम पेश किए। साबरी कव्वाली की गूंज से पूरा दरगाह परिसर सूफियाना रंग में रंग गया और अकीदतमंद झूम उठे।

इस पावन अवसर पर घोड़ादेह बाबा दरगाह पर आम लंगर का भी विशेष इंतजाम किया गया, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण किया। यह आयोजन गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की सशक्त मिसाल बनकर सामने आया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शोएब लाला ने बताया कि हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल अनीस साबरी की शिरकत इस आयोजन की खास पहचान रही। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह इज्जतेमाई निकाह सम्मेलन पूरी तरह से सेवा भाव से आयोजित किया गया, जिसमें बच्चियों और उनके परिवारों से कोई शुल्क नहीं लिया गया, बल्कि उन्हें दुआओं और सम्मान के साथ विदा किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान दरगाह परिसर में अमन, शांति और मोहब्बत का पैगाम गूंजता रहा। ख्वाजा गरीब नवाज़ के उर्स के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज को एकता, सहयोग और इंसानियत का मजबूत संदेश भी दे गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE