BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 3:19 pm
NEWS : मेरिट व बोनस आधारित भर्ती की मांग को लेकर फार्मासिस्ट संघर्ष समिति का जयपुर दौरा, अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल, सरकार को दिया अल्टीमेटम, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। आगामी फार्मासिस्ट भर्ती को मेरिट व बोनस आधारित करने की मांग को लेकर फार्मासिस्ट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में प्रदेशभर के संविदा एवं निविदा फार्मासिस्टों तथा विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती विज्ञप्ति शीघ्र जारी कर उसे मेरिट व बोनस के आधार पर करने की मांग रखी।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि चिकित्सा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के दवा वितरण केंद्रों पर पिछले कई वर्षों से संविदा एवं निविदा फार्मासिस्ट अल्प वेतन पर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे अनुभवी कार्मिकों को नियमित करने के साथ ही आगामी भर्ती में उन्हें प्राथमिकता दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में फार्मासिस्टों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन की सेवा की, लेकिन वर्तमान में सरकार उनकी अपेक्षाओं की अनदेखी कर रही है। सरकार द्वारा भर्ती को परीक्षा आधारित करने की मंशा संविदा व निविदा कार्मिकों के साथ न्यायसंगत नहीं है।

संघर्ष समिति ने नियम 1965 के तहत अनुभव व बोनस को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के हजारों संविदा एवं निविदा फार्मासिस्टों को न्याय मिल सकेगा। इसी क्रम में समिति द्वारा प्रदेशभर में इकाई व संभाग स्तर पर सांसदों, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समर्थन जुटाया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सा विभाग में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत लगभग 20 हजार दवा वितरण केंद्र संचालित हैं, जबकि केवल 4200 नियमित फार्मासिस्ट कार्यरत हैं, जो रोगी भार की तुलना में बेहद कम हैं। ऐसे में सरकार को शीघ्र फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया मेरिट व बोनस के आधार पर पूरी करनी चाहिए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

यह जानकारी फार्मासिस्ट संघर्ष समिति के प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश चांदीवाल ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE