BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 5:29 pm
BIG NEWS : नीमच में गरजे आप नेता पंकज सिंह, प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर किया तीखा हमला, बोले- पर्ची से बनी सरकार ने किया एमपी को तबाह, भागीरथपुरा घटना को बताया कानून-व्यवस्था की विफलता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी के “मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान” के तहत नीमच की गौंड बस्ती में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पंकज सिंह ने भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “पर्ची से बने मुख्यमंत्री” और उनकी सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक और सामाजिक व्यवस्थाओं को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।

पंकज सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, किसान खाद और संसाधनों के लिए परेशान हैं, महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा व्यापारी वर्ग हताश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूल और अस्पतालों की स्थिति लगातार खराब हो रही है और कई स्थानों पर व्यवस्थाएं ठप पड़ गई हैं। पंकज सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार की तुलना अरविंद केजरीवाल के जनहितकारी मॉडल से नहीं की जा सकती, क्योंकि केजरीवाल मॉडल शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं की गारंटी देता है।

भागीरथपुरा की घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे प्रदेश की कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन अग्रवाल ने कहा कि “मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान” के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE