चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस ने दो बैगों में भर कर ट्रावेल्स बस में ले जाते 24 किलो 339 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है।

आईजीपी रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अनुक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के आदेशानुसार एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गंगरार श्यामाराम पुनि व जाप्ता एएसआई शिवलाल, कानि. श्योपत, रामहंस, रोहिताश, दिनेश व मदनलाल द्वारा दौराने गश्त एन.एच. 48 टॉल नाका जोजरो का खेड़ा से आगे चित्तौड़गढ से भीलवाड़ा जाने वाले लेन पर संदिग्ध वाहनो की चौकिंग के दौरान निंबाहेडा से पिलानी जाने वाली सांगवान ट्रेवल्स बस में सवार एक व्यक्ति 34 वर्षीय हंसराज सरधाना पुत्र जगदीशप्रसाद गुर्जर निवासी वार्ड नं 06 कोटपुतली थाना कोटपुतली जिला कोटपुतली-बहरोड के पास पिटठु बैग एवं विमल पाना मसाला के दो बेगों में कुल वजन 24 किलो 339 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचुरा पीसा हुआ को जब्त कर आरोपी हंसराज गुर्जर को गिरफतार किया गया है। प्रकरण में अवैध डोडाचूरा के स्त्रोत के संबंध में एंव अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में अनुसंधान जारी है।
