BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2026, 10:34 am
BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम, डोडाचूरा, एमडी व स्मेक जब्त, जानिए पूरा मामला, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिलेभर में एक दिवसीय क्षेत्र के एकाधिकार के लिए (एरिया डोमिनेशन) विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में सघन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, मादक पदार्थों की तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर 2.344 किग्रा अफीम, करीब 83 किलो डोडाचूरा, 2.9 ग्राम स्मेक व 2.75 ग्राम एमडी जब्त किया। अभियान में दो ईनामी अपराधी व 9 एचएस को भी गिरफ्तार किया गया है। दबिश के दौरान 52 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एक विशेष अभियान एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के सुपरविजन में रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया। समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई।  एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
 

पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन गश्त, नाकाबंदी करते हुए अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। मादक पदार्थों की तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर 2.344 किग्रा अफीम, करीब 83 किलो डोडाचूरा, 2.9 ग्राम स्मेक व 2.75 ग्राम एमडी जब्त किया। पुलिस ने 09 प्रकरणों में बरामद मादक पदार्थों डोडाचूरा, स्मेक व गांजा को विधिवत जब्त कर एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किये हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।


उक्त कार्यवाही के दौरान 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है, 07 प्रकरण आर्म्स एक्ट के दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 3 प्रकरण जुआं अध्यादेश में दर्ज किया गया।


दबिश के दौरान पुलिस ने पुराने वांछित अपराधियों में 3 आबकारी अधिनियम के वांछित, 5 आर्म्स एक्ट के वांछित, 7 संपत्ति संबंधी अपराधों के वांछित, 27 अन्य अपराधों में वांछित सहित कुल 52 अपराधियों को हिरासत में लिया है। थाने के हिस्ट्रीशीटर को थानों पर बुलाकर चेकिंग नोट डाला गया है व उनसे पूछताछ की गई हैं।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। 


एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस की इस सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE