BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 6:06 pm
NEWS : श्री कल्लाजी वेदपीठ पर सतरंगी फूलों एवं अबीर गुलाल से 3 को मनाया जाएगा फागोत्सव, पंच देवों का पलाश के फूलों का मनभावन श्रृंगार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा । मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य फागोत्सव फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा मंगलवार 3 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि फागोत्सव के उपलक्ष्य में वेदपीठ पर गत सप्ताह श्री कल्लाजी मंदिर पर कृष्णा दल की माता बहनों द्वारा फागोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। फागोत्सव में वेदपीठ पर विराजित ठाकुर जी सहित पंच देवों का पलाश के फूलों का मनभावन श्रृंगार करने के साथ ही प्राकृतिक पलाश रंग से एवं सवा क्विंटल सतरंगी अबीर, गुलाल और ढाई क्विंटल दिल्ली के प्रसिद्ध नानाविध 51 प्रकार के  पुष्पों से फागोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर 51 प्रकार के सुगन्धित इत्रों से मन्दिर परिसर को सुगंधमय किया जाएगा वहीं मंदिर परिसर को सतरंगी गुब्बारों से सजाया जाएगा।


फागोत्सव में मुख्य रसिया गायन भीलवाड़ा की सुप्रसिद्ध दीपा दाधीच, कल्याणनगरी के हनुमान प्रसाद शर्मा, अखिलेश ठाकुर व गौनन्दन विकास नागदा अपने भजनों से प्रभु श्री ठाकुर जी को रिझाते हुए भक्त और भगवान एकाकार होते हुए फागोत्सव मनाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रात 9.30 बजे से भक्त मंडली द्वारा फाल्गुन के रसिया के तर्ज पर ठाकुरजी के मनभावन भजनानन्दी स्वर लहरियों के साथ मनाया जाने वाले अनूठे फागोत्सव में भाग लेने के लिए कल्याण नगरी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों क्षेत्रों, दूर दराज के कल्याण भक्तों, आचार्यों, बटुकों, वीर एवं वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की माता व बहनों, शक्ति ग्रुप की बालिकाओं के साथ सभी भक्तगण एवं कल्याणनगरी वासी अपने आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी के साथ पारम्परिक फाग खेलकर आनन्दोत्सव मनाएंगे। इस अवसर पर ठाकुर श्री को नानाविध प्रकार का भोग धराया जाएगा। भोग पश्चात भक्तो को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। श्री कल्लाजी मन्दिर पर सोमवार से फागोत्सव के रूप में प्रतिदिन ठाकुर श्री का फाग श्रृंगार किया जा रहा है। फागोत्सव पश्चात ठाकुर श्री का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE