चित्तौड़गढ़। अखिल भारतवर्षीय दायमा दाधीच ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ चित्तौड़गढ़ की ओर से ढुचा बाजार स्थित भगवान श्री रूपनारायण मंदिर में शुक्रवार को बड़े धूमधाम के साथ फागोत्सव मनाया गया।
जिला अध्यक्ष अंजू दाधीच ने बताया कि फागोत्सव में राधा-कृष्ण की संजीव झांकी सजाई गई, जिसमें राधा-कृष्ण के रूप में दाधीच और कृष्ण सुनीता आचार्य बने। सभी सखियों ने ठाकुर जी के संग फूलों और गुलाल की होली खेली।
इस अवसर पर इंद्रा भट्ट, दुर्गा शर्मा, भगवती तिवारी, पुष्पा दाधीच, सरोज दाधीच और खुशी दायमा के सुंदर-सुंदर भजनों पर सभी ने राधा-कृष्ण के साथ नृत्य किया।
फागोत्सव में अंजू दाधीच, निधि शर्मा, लीला भट्ट, दुर्गा शर्मा, इंद्रा भट्ट, पुष्पा दाधीच, विमला जोशी, भगवती तिवारी, राजश्री दाधीच, सरोज दाधीच, ज्ञान किरण दाधीच, उषा तुलछिया, लक्ष्मी दाधीच, स्नेहलता दाधीच, रेखा शर्मा, ललिता शर्मा, संगीता शर्मा, स्नेहालता शर्मा, कांता शर्मा, अनीता शर्मा, खुशी दायमा, माया दाधीच, कृष्णा दाधीच, लक्ष्मी दाधीच, सुनीता आचार्य, मांगी देवी दाधीच सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।