मन्दसौर। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की रीति-नीति और समाजहित के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज मन्दसौर जिले की नवगठित जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह टीम युवा जोश, संगठनात्मक मजबूती और समाज सेवा के उद्देश्य से तैयार की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र उदिया ने कहा कि नवगठित टीम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सभी से अपील की कि संगठन, समाज और संस्कार को एकजुट होकर और अधिक सशक्त बनाया जाए। युवा जागेगा - समाज आगे बढ़ेगा।

