BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2026, 11:18 am
BIG NEWS : प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र में मुआवजा नहीं मिलने पर फूटा किसानों का गुस्सा, ओलावृष्टि पीड़ित अन्नदाताओं के समर्थन में उतरी कांग्रेस, खेतों में लगाए बेशर्म के पौधे, आंदोलन की दी चेतावनी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मल्हारगढ़। क्षेत्र में 1 फरवरी को हुई ओलावृष्टि एवं बेमौसम तेज बारिश से बोरखेड़ी, लसूड़िया कदमाला, हरमाला, किशनगढ़, झारड़ा, गोपालपुरा, फतेपुर, अनुपपुरा, कित्तूखेड़ी सहित कई गांवों में अफीम, गेहूं, रायड़ा, चिया, मेथी, चना और लहसुन सहित विभिन्न फसलों को भारी नुकसान हुआ था। फसल नुकसान का जायजा लेने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी किसानों के खेतों में पहुंचे थे।

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे परशुराम सिसौदिया, मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, जनपद सदस्य गणपत पंवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लियाकत मेव सहित कांग्रेस पदाधिकारी दोपहर करीब 2:30 बजे पुनः ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में पहुंचे और किसानों से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे लगातार किसानों के बीच जाकर सरकार से मुआवजा एवं बीमा राशि देने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक उनके खातों में किसी प्रकार का मुआवजा या बीमा राशि नहीं पहुंची है, जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए हैं।

किसानों के साथ खेतों में लगाए बेशर्म के पौधे-
ओलावृष्टि और तेज बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद भी मुआवजा और बीमा राशि नहीं मिलने से नाराज किसानों के साथ कांग्रेस नेताओं ने क्षतिग्रस्त खेतों में बेशर्म के पौधे रोपकर अनूठा विरोध प्रदर्शन किया।

विधानसभा में सच नहीं बोल सके डिप्टी सीएम- सिसौदिया
कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया ने आरोप लगाया कि विधानसभा में सुसनेर विधायक भेरूसिंह बापू द्वारा क्षेत्र में ओलावृष्टि को लेकर सवाल पूछे जाने पर डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मुआवजा और बीमा देने के प्रति गंभीर नहीं है।

सिसौदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के वोट तो लेती है, लेकिन संकट के समय उनकी मदद नहीं करती। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के उद्देश्य से यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मुआवजा और बीमा राशि नहीं मिली तो कांग्रेस किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन करेगी।

भाजपा सरकार में सबसे अधिक परेशान किसान- अनिल शर्मा
मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान सबसे अधिक परेशान हैं। ओलावृष्टि से फसल नुकसान के बावजूद किसानों को अब तक मुआवजा और बीमा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

पीड़ित किसानों का दर्द छलका-
प्रदर्शन के दौरान किसान कलावंती बाई फूट-फूटकर रो पड़ीं और कहा कि अफीम एवं गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। महिला किसान द्रोपदी बाई (पत्नी बद्रीलाल प्रजापति) ने बताया कि चार बीघा में बोई गई गेहूं की फसल ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से पूरी तरह खराब हो गई। पशुओं के चारे तक की समस्या खड़ी हो गई है।

ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेशराम परिहार, बाबुखा मेवाती, नागेश्वर चौहान, अनिल मुलासिया, गोपाल भारती, राहुल डांगी, भेरूपप्पू गुर्जर, रामलाल धनगर, शानू, रवीना, गोविंद धनगर, राजेंद्र कुमार भाटी, रामप्रसाद, लालसिंह राजपूत, शालिग्राम मेघवाल, संतोष दमामी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE