BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2026, 12:15 pm
KHABAR : नीमच के मेहनोत नगर में भक्तिमय माहौल के बीच मनाया फाग उत्सव, सर्वेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने खेली फूलों की होली, भक्ति, संगीत और रंगों से सराबोर रहा परिसर, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। फाल्गुन मास की पावन बेला में शहर के मेहनोत नगर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिला संगठन द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया गया। राधा-कृष्ण भजनों, गुलाल और फूलों की सुगंध से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद महिलाओं ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी के समक्ष फूलों की होली खेलते हुए फाग उत्सव मनाया। “होली खेलत नंदलाल बिरज में…”, “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम…” और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…” जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर महिलाओं ने मनमोहक नृत्य कर ब्रज की होली का सजीव वातावरण प्रस्तुत किया।

उत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

मेहनोत नगर की महिलाओं के सामूहिक सहयोग और उत्साह से आयोजित यह फाग उत्सव सफल एवं यादगार रहा। भक्ति, संगीत और रंगों से सजे इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक आनंद और उत्साह का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE