चित्तौड़गढ़। जिला जाट समाज महिला संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला जाट छात्रावास परिसर में फाग महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की जिलाध्यक्ष सीता जाट और रीना चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर फाग गायन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। रंग-गुलाल, फूलों की होली और पारंपरिक वेशभूषा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जिलाध्यक्ष सीता जाट ने कहा कि फाग महोत्सव हमारी लोक-संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो समाज में भाईचारा, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएँ उपस्थित रहीं और उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई, जिससे आयोजन सफल और उल्लासपूर्ण रहा।