BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2026, 5:20 pm
BIG REPORT : नीमच-निंबाहेड़ा मार्ग पर लाखों की चोरी, महिला के बैग से 25 तोला सोना और नकदी गायब, बस स्टाफ और जीप ड्राइवर पर संदेह, पीड़िता ने एसपी से की तुरंत पूछताछ की मांग, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच से निंबाहेड़ा के बीच मंदसौर के झारड़ा गोपालपुरा की रहने वाली महिला के साथ लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। पीड़िता अनीता पत्नी भरत उर्फ बबलू बंजारा राजस्थान के गंगरार स्थित जीना खेड़ा में आयोजित गंगा भोज में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में उनके बैग से लगभग 25 तोला सोने के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।

महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार-
पीड़िता ने शनिवार को नीमच एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। उन्होंने मूंदड़ा बस के स्टाफ और एक निजी जीप के ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि जब वह पालसोडा से बस में सवार होकर नीमच बस स्टैंड पहुंचीं, तब उन्होंने फोन पर अपने परिचितों से बैग में रखे जेवरात के बारे में चर्चा की थी। उनका आरोप है कि यह बात बस कंडक्टर और अन्य लोगों ने सुन ली।

जीप में बैठे लोगों पर सोने की चोरी का आरोप-
नीमच बस स्टैंड पर मूंदड़ा बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को एक निजी जीप (आरजे 09 सी 2101) में बैठाया। इस जीप में पहले से ही 4-5 संदिग्ध लोग मौजूद थे। पीड़िता ने बताया कि इन लोगों ने अपने पैर उसके बैग पर रखे थे, जिससे वह बैग हिला न सकें।

महिला को शक तब हुआ जब जीप चालक ने रास्ते में किसी अन्य सवारी को नहीं लिया और किराया भी नहीं लिया। निंबाहेड़ा बस स्टैंड पहुँचते ही चालक ने महिला को उतारकर जीप लेकर भाग लिया। महिला ने पीछा किया, लेकिन चालक गाड़ी नहीं रोका। बैग की जांच में 25 तोला सोना और 2 हजार रुपए गायब पाए गए।

पूछताछ और कार्रवाई की मांग-
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत राजस्थान के निंबाहेड़ा थाने और नीमच एसपी से की है। उन्होंने मांग की है कि बस स्टाफ और जीप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए, ताकि उनके कीमती जेवरात बरामद किए जा सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE