खरगोन। जिले की बलकवाडा थाना क्षेत्र की खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे ग्राम निमरानी में माया फैक्ट्री के पास बिती रात्री में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ठिकरी से खलघाट की ओर जा रहे बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार रवि पिता ओम वर्मा जाति कहार उम्र 35 वर्ष निवासी पिपरी थाना ठिकरी जिला बड़वानी की मौत हो गई सुबह राहगीरों ने रोड किनारे पड़ी हुई बाइक सहित युवक को देखा हुआ तो डायल 112 पुलिस को सुचना दी सुचना के बाद खलटाका पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी वही पुलिस द्वारा बाईक नम्बर के आधार पर जानकारी जुटा कर परिजनों को सुचना दी सुचना मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पहुंचे ओर शव को सेधवा टोल की एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।