नीमच। जिले के रतनगढ़ निवासी एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद असामयिक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालचंद पिता नंदलाल खटीक (उम्र 44 वर्ष), निवासी रतनगढ़, की अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

परिजनों के अनुसार बालचंद अपने घर में सीढ़ियों से गिर गए थे, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए रतनगढ़ से जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल नीमच में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं अस्पताल में आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
