BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 2:36 pm
KHABAR : मंडलेश्वर में मां नर्मदा जी के श्रीराम घाट से निकली भव्य श्री खाटू श्याम जी की निशान यात्रा, चौथे वर्ष में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के मंडलेश्वर में श्री श्याम अलबेली सरकार के पावन सानिध्य में एवं श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा इस वर्ष अपने चतुर्थ वर्ष में प्रवेश कर गई। मां नर्मदा जी के श्रीराम घाट पर मां नर्मदा जी का पूजन कर श्री खाटू श्याम जी और श्री हनुमान जी के (निशान) झंडे की पूजन ,आरती कर निशान यात्रा प्रारंभ की गई निशान यात्रा का यह चतुर्थ वर्ष है यह यात्रा क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है।भगवान श्री खाटू श्याम जी के भक्तों द्वारा निकाली गई इस भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ पावन नर्मदा तट स्थित मंडलेश्वर नर्मदा जी श्री राम घाट से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। हाथों में रंग-बिरंगे निशान ध्वज लिए जिनमें अपनी मनोकामनाएं लिए सैकड़ों श्याम प्रेमी जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा नगर श्याममय हो उठा।यात्रा मंडलेश्वर से प्रारंभ होकर श्रीनगर कॉलोनी, जलूद, छोटी खरगोन होते हुए पावन तीर्थ श्री श्याम सांवलिया धाम मंदिर (धरगांव) पहुंची, इस आठ किलोमीटर की पैदल निशान यात्रा को तय करके सैकड़ो श्रद्धालु मंदिर पहुंचे जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती कर दर्शन लाभ प्राप्त किया। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए तथा पुष्प वर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया गया।निशान यात्रा के दौरान ढोल ताशे ओर श्याम भजनों की मधुर धुन पर महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। “हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे” और “जय श्री श्याम” के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। श्रद्धालुओं का उत्साह और उमंग देखते ही बनता था।यात्रा में सम्मिलित श्याम प्रेमियों की सेवा के लिए मंडलेश्वर, श्रीनगर कॉलोनी, जलूद एवं धरगांव सहित विभिन्न स्थानों पर श्री श्याम भक्तों द्वारा अल्पाहार एवं जलपान के व्यवस्था की गई। सेवा भावना और भक्ति का अद्भुत संगम पूरे आयोजन में दिखाई दिया। यह भव्य निशान यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे का संदेश भी देती नजर आई। आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर श्रद्धालुओं के हृदय में गहरी आध्यात्मिक छाप छोड़ दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE