नीमच। श्री भोलेनाथ सेवा समिति, इंदिरा नगर नीमच के तत्वावधान में न्यू इंदिरा नगर श्री कृष्णा ब्लॉक में 17 मई से 25 मई तक अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के अवसर पर दिव्य एवं भक्तिमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का संचालन कथावाचक राजेंद्र पुरोहित द्वारा किया जाएगा।
कथा आयोजन को लेकर आगामी कार्य योजना और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हेतु सभी यजमान परिवारों की बैठक शनिवार रात 8 बजे रमेश मालवीय के निवास (M J R –95) पर आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से रघुवीर कंडारा, एम एल जाटव, ओमप्रकाश गौड़, अखिलेश घोंगड़े, रमेशचंद्र जैन, अशोक विश्वकर्मा, रामलाल गोगिया, फूलसिंह राठौर, तुलसीराम धाकड़, बाबूलाल मनावत, रोहित राठौर, अरविंद शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, मोहित धाकड़, कृष्णा कंडारा, आदित्य घोंगड़े, शिवा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की ओर से मंजू देवी कंडारा, वर्षा श्रीवास्तव, सीमा गौड़, कौशल्या गोगिया, शारदा मालवीय, आरती गुप्ता, प्रमिला जोशी, विष्णु धाकड़, मोनिका शर्मा, पीहू मालवीय, अक्कू घोंगड़े सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कथा को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया। शिव महापुराण कथा में इंदिरा नगर क्षेत्र के सभी सनातनी परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु 15 मार्च को वृहद बैठक का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी सनातन परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति सदस्य शैलेष जोशी ने दी।