BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 5:00 pm
NEWS : समता नगर महिला मंडल सेंती ने मनाया फागोत्सव, पुष्प होली,राधा कृष्ण की सजीव झांकी सहित सांवलीया सेठ के भजन रहे विशेष आकर्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उपनगर सेंथी की समता नगर- शिकारवाड़ी कॉलोनी में सामूहिक फागोत्सव समता नगर महिला मंडल के तत्वावधान में मनाया गया। महिला मंडल सदस्यो ने बताया कि इस आयोजन में समता नगर व शिकारवाड़ी के साथ ही रामेशनगर, ब्रह्मपुरी, केशवनगर, राधिका विहार, कनक विहार सहित अन्य कोलोनियो की महिलाओं का विशेष सहयोग रहा।  दोपहर 2 बजे लड्डू गोपाल जी के समक्ष दीप प्रज्जलवन के साथ प्रारंभ हो कर सांय 6 बजे तक चले इस आयोजन में ब्यूटीशियन सोनू वैष्णव द्वारा शृंगारित इशिता शर्मा व दीक्षिता शर्मा ने श्री राधा कृष्ण की सजीव झांकी की सुंदर प्रस्तुती दी। श्री राधा कृष्ण की मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजीव झांकी पर पुष्प वर्षा करते हुए कॉलोनी की महिलाओं ने पांडाल में प्रवेश करवाया। श्री गणपति वंदना के साथ प्रारंभ हुए। इस कार्यक्रम में भजन गायिका आशा गहलोत ग्रुप द्वारा  घुंघटियों आड़े आ गयो , म्हारे ठाकुर जी के ठाठ गणा, रंग मत डारे रे सांवरिया, पिहरियों व लिलन म्हारी छम छम करती आईजे सहित कई सुंदर भजनों पर पूरे पांडाल को थिरकने पर विवश कर दिया। एक अनूठी परम्परा है फागोत्सव में उसके तहत महिलाओं ने अपने अपने घर से लड्डू गोपाल को मंच पर विराजमान कर गुलाल व पुष्पों से होली खेलाई। घेरा बनाकर घूमर व गैर नृत्यों के साथ पारंपरिक फाग वेशभूषा में एकत्रित हुई सैंकड़ों महिलाओं ने संस्कृति व परंपरा को जीवित रखने हेतु समय समय पर ऐसे आयोजनों पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने पर बल दिया। महिला मंडल की संयोजक सदस्याओ ने सफल कार्यक्रम हेतु सभी सहयोगियों का आभार जताया, कार्यक्रम के अंत में महाआरती कर फल व मिठाई का प्रसाद वितरण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE