BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 5:52 pm
KHABAR : नीमच में प्राचीन होली का भव्य होलिका दहन, कर्मकांडीय विप्र परिषद ने तय किया मुहूर्त, जानिये कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा और घंटाघर पर 2 मार्च को किस समय होगा होलिका दहन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर की सबसे प्राचीन और प्रामाणिक होली इस वर्ष कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर 2 मार्च की मध्य रात्रि 1.30 बजे होगी। नीमच के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर भी इसी समय होलिका दहन किया जाएगा।

इस वर्ष होलिका दहन के मुहूर्त में मतभेद होने के कारण कर्मकांडीय विप्र परिषद ने 22 फरवरी 2026 को शहर के हृदयस्थल घंटाघर के पास श्री बिचला गोपाल मंदिर में सर्वसमाज की बैठक कर विचार-विमर्श के बाद इसे 2 मार्च की रात्रि 1.30 बजे भद्रपुच्छ में करने का निर्णय लिया। परिषद के अध्यक्ष पंडित राधेश्याम उपाध्याय एवं मंत्री पं. जगदीशप्रसाद शर्मा ने बताया कि यह समय शास्त्र सम्मत और जनहितकारी है।

विज्ञ परिषद के अनुसार भद्रायां 2 मार्च को सायं 5.56 से 3 मार्च प्रातः 5.29 तक रहेगी। अतः शाम को भद्रारंभ होते ही होलिका दहन करना उचित नहीं है। भद्र पुच्छ में ही होलिका दहन करने से दुर्घटना, कलह और मानसिक तनाव की संभावना नहीं रहती और यह सिद्धि कारक होता है।

शास्त्रों में उल्लेख है-
पृथिव्यां यानी कार्याणि शुभानि त्व शुभानि च। तानि सर्वाणि सिद्ध्यन्ति विष्टि (भद्र) पुंच्छे न संशयः।
इसी शास्त्रोक्त आधार पर इस वर्ष नीमच की ऐतिहासिक और प्रामाणिक होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर रात्रि 1.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। सभी भक्तों से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर ही पूजा-अर्चना और होलिका दहन में भाग लें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE