BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 10:47 am
KHABAR : नीमच के दशहरा मैदान में पारंपरिक और परिवारिक माहौल में आयोजित होगा होली का उत्सव, समिति सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सांस्कृतिक उत्सव समिति नीमच द्वारा बीते 11 वर्षों से होलिका दहन का आयोजन किया जा रहा है। समिति हर वर्ष परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शहर के दशहरा मैदान में होली पर्व को धूमधाम से मनाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी होली का पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा।

इस वर्ष होलिका दहन सोमवार को रात्रि 8.15 बजे होगा। इसके बाद नाइट आर्केस्ट्रा द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें आर्केस्ट्रा के कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। होली गीतों की मस्ती के साथ पर्व का आगाज होगा और यह आयोजन पारिवारिक माहौल में संपन्न होगा।

नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति के सदस्य बृजेश मित्तल, ओम दीवान, मनोहर अंब, इलियास कुरैशी, रमेश बोरीवाल, रोहित खेर (सोनू यादव), जग्गा पुनर, राजेश पराग टेंट, धर्मेंद्र परिहार और ठाकुर जी पिपलोंन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि इस वर्ष पारंपरिक होली पर्व का आयोजन होली गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE