BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 11:56 am
KHABAR : नीमच की प्रसिद्ध प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर रात्रि में इस समय किया जाएगा होलिका दहन, पढे़ मुकेश पार्टनर की खबर

Share On:-

नीमच। शहर की सबसे प्राचीन और प्रामाणिक होली कुम्हारा गली–दाना गली चौराहा तथा घंटाघर पर इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च की मध्यरात्रि बाद रात्रि 1:30 बजे किया जाएगा। इसी समय शहर के अधिकांश प्रमुख स्थानों पर भी होलिका दहन होगा।

यह जानकारी अंचल में व्रत-त्योहारों के शास्त्रोक्त निर्णय देने वाली कर्मकांडीय विप्र परिषद के अध्यक्ष पंडित राधेश्याम उपाध्याय एवं मंत्री पं. जगदीशप्रसाद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर मतभिन्नता थी, जिसके चलते 22 फरवरी 2026 को घंटाघर स्थित श्री बिचला गोपाल मंदिर में सर्वसमाज की बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होलिका दहन भद्रा पुच्छ काल में रात्रि 1:30 बजे करना शास्त्रसम्मत और जनहितकारी रहेगा।

परिषद के अनुसार 2 मार्च को शाम 5:56 बजे से भद्रा प्रारंभ होकर 3 मार्च को सुबह 5:29 बजे तक रहेगी, इसलिए भद्रा के मुख काल में होलिका दहन करना अशुभ माना गया है। जबकि भद्रा पुच्छ का समय रात्रि 1:26 से 2:30 बजे तक रहेगा, जिसे सिद्धिकारक बताया गया है।

इसी आधार पर कुम्हारा गली–दाना गली चौराहा, घंटाघर सहित नीमच के प्रमुख होलिका दहन स्थलों पर मध्यरात्रि बाद निर्धारित समय पर ही होलिका दहन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE