BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 12:09 pm
NEWS : सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्व. रामलाल बैरवा की चतुर्थ पुण्य स्मृति पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, सैंकड़ों मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। गोमाबाई नेत्रालय नीमच द्वारा जिला अंधत्व निवारण समिति चित्तौड़गढ़ की प्रशासनिक अनुमति एवं जिला अंधत्व निवारण समिति नीमच के आर्थिक सहयोग से कोतवाली थाना निम्बाहेड़ा में पदस्थ एएसआई सूरज कुमार बैरवा द्वारा अपने पिता सेवानिवृत हैड कांस्टेबल स्वर्गीय रामलाल बैरवा की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर शनिवार को अपने पैतृक गांव नेगड़िया कलां तहसील बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक किया गया। जिसमें कुल 379 मरीज लाभान्वित हुए।
शिविर के मुख्य अतिथि कर्नल रणधीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद सीपी जोशी के प्रतिनिधि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के प्रतिनिधि गोपाल सिंह, मुकेश जागेटिया, किशन जागेटिया, जगदीश भांड, निम्बाहेड़ा सीआई रामसुमेर मीणा, बस्सी सीआई चंपालाल मेघवाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद सभी अतिथियों ने स्व. रामलाल बैरवा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दी।
शिविर में गोमाबाई नेत्रालय नीमच के नेत्रालय सहायक प्रबंधक मुकेश मेहता के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रामलखन ने कुल 379 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया, जिसमें 56 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेश के लिए चयन किया गया, 78 रोगियों को नंबर के चश्मे बनाएं गए और 245 रोगियों का सामान्य नेत्र परीक्षण किया गया। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित हुए रोगियों को बस द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उनका मोतियाबिंद का आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण कर ऑपरेशन किया जाएगा इसके साथ ही रोगियों की रहना, खाना, दवाइयां आदि सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क रहेगी। शिविर के दौरान सभी रोगियों के लिए अल्पाहार एवं चाय, कॉफी की व्यवस्था रखी गई। और शिविर के पश्चात नेगड़िया कलां राजकीय विद्यालय के सभी बच्चों को भी अल्पाहार कराया गया।
गौरतलब है कि एएसआई सूरज कुमार द्वारा अपने पिता की पुण्य स्मृति के अवसर पर समाजसेवा के निरंतर कार्य किए जा रहे है। पिता की प्रथम पुण्य स्मृति में एएसआई सूरज कुमार द्वारा अपने पैतृक गांव नेगड़िया कलां के एक राजकीय विद्यालय में स्वयं के खर्च से एक कक्षा - कक्ष मय बरामदा निर्माण कार्य करवा कर विद्यालय को भेंट कर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया एवं दूसरी पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करवाकर कई लोगों को नई जिंदगी देने का पुनीत कार्य किया तथा तृतीय पुण्य स्मृति में उदयपुर पैसिफिक मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित कर कई रोगियों को लाभान्वित किया था। इसके साथ ही एएसआई सूरज कुमार निम्बाहेड़ा नगर में अपनी ड्यूटी के साथ - साथ कई समाजसेवी संगठनों से जुड़ कर सामाजिक एवं समाजसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते है।
इस अवसर पर डॉ. कलाम सोसायटी अध्यक्ष भेरूलाल टांक, भोपाल सिंह बोडाना, अशरफ मेव, दशरथ टांक, एसएस अग्रवाल, मुकेश सिसोदिया, कर्नल रणधीर सिंह, पूर्व पार्षद मुफीद मेव, पत्रकार मोईन खान, समाजसेवी शहजाद हुसैन, लीला सोनी, ऊषा अग्रवाल, सीमा जैन, प्रमिला पगारिया, लक्ष्मी कोठारी, माधुरी अग्रवाल, कांस्टेबल सुमित, ज्ञानप्रकाश, संदीप, नरेंद्र, कालू बैरवा, प्रभुलाल, बाबूलाल, देवीलाल सहित परिवारजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणज मौजूद रहें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE