चित्तौड़गढ़। चंदेरिया में रोलाहेडा रोड बालाजी मंदिर के सामने कॉलोनी में शिव शक्ति महिला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं व सदस्यों द्वारा धूमधाम से फागोत्सव मनाया। फागोत्सव में फूल फूलों व गुलाल से होली नृत्य का कार्यक्रम भजन कीर्तन एवं चेयर रेस चम्मच रेस मनोरंजन के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने हर्ष उल्लास पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की श्रृंखला में अनीता कंवर महिमा कंवर लीला कंवर रिंकू कंवर भगवती बंजारा भारती बुनकर मंजू कंवर स्वरूप कवर सुमन कंवर सागर कंवर सपना कंवर दीपू कंवर आदि महिला मित्र उपस्थित रहे।