जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होलिका दहन के पावन पर्व पर प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च 2026, सोमवार को रात्रि 8 बजे श्री परकोटा हनुमान मंदिर के पास किया जाएगा।
कवि सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर स्थल पर विशेष साफ-सफाई कराई गई। प्रेस क्लब जावद के संरक्षक नारायण सोमानी ने नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया को फोन पर कार्यक्रम स्थल पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद सोमवार को दरोगा अनिल राडोदिया, सहायक राजू राडोदिया सहित स्वच्छता टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की साफ-सफाई कर पानी का छिड़काव कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान प्रेस क्लब जावद के संरक्षक नारायण सोमानी, अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, उपाध्यक्ष संदीप बाफना, सचिव राहुल सिसोदिया, विधि सलाहकार शांतिलाल प्रजापत तथा सदस्य श्याम सारडा, हरीश पुरी गोस्वामी सहित पत्रकार साथियों ने स्वच्छता टीम का आभार व्यक्त किया।