BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 3:31 pm
BIG REPORT : 17 साल देश सेवा के बाद घर लौटे सैनिक शक्तावत, पिपलिया मंडी में हुआ फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत, वीर जवान के सम्मान में निकली विशाल रैली, देशभक्ति से गूंजा नगर, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी नगर में भारतीय थल सेना के जवान भंवर जितेंद्र सिंह शक्तावत के सेवानिवृत्ति के बाद गृह नगर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। 17 वर्षों तक देश सेवा करने के बाद घर पहुंचे सैनिक के सम्मान में नगरवासियों एवं ग्रामवासियों ने विशाल स्वागत रैली निकाली।

स्वागत रैली पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई। बैंड-बाजों और देशभक्ति गीतों के साथ सैनिक शक्तावत का नगर में स्वागत किया गया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मुख्य चौराहे पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन-
नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सैनिक का स्वागत किया। युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने फूलमालाएं पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। रैली के दौरान दयानंद कोचिंग क्लासेस में भी सैनिक शक्तावत का विशेष सम्मान किया गया। विद्यार्थियों एवं संस्थान संचालकों ने तिलक लगाकर और पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। छात्रों ने उनके जीवन अनुभवों को प्रेरणादायक बताया।

देश सेवा से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव-
भंवर जितेंद्र सिंह शक्तावत ने भारतीय सेना में रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही देश सुरक्षित है। इस अवसर पर परिवारजन, ग्रामीण एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और यह स्वागत रैली एक यादगार आयोजन बन गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE