मनासा। घोटापिपलिया-कुकड़ेश्वर रोड पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार सहित कुल 5 लोग घायल हुए, जिनमें अनिल (तलाऊ), रोड़ी बाई पति भजेसिंह (तलाऊ), सिता बाई और बतुल पति कैलाश (तलाऊ) शामिल हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक क्रमांक 443 लक्ष्मण सिंह सिसोदिया और पायलेट संजू कुमार मारु ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था और वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण पैदल जा रही महिलाओं से टकरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।
