मनासा। नगर के सभी दोपहिया मिस्त्रियों की बैठक रविवार को रामपुरा रोड स्थित नाकोड़ा रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें नगर के वरिष्ठ मेकेनिक की उपस्थिति भी रही।
बैठक में सर्वसम्मति से “मनासा टू व्हीलर मेकेनिक सामाजिक कल्याण समिति” के गठन का निर्णय लिया गया। इसके बाद निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का चयन किया गया- अध्यक्ष महेंद्र ग्वाला, उपाध्यक्ष मोहम्मद पठान, सचिव विकास पाटीदार, सहसचिव शरीफ पठान, कोषाध्यक्ष संजय ग्रोवर, संगठन सचिव सनथ, उपाध्यक्ष रतन वसीटा।
नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और बैठक में सर्वसम्मति से मेकेनिकों के लिए तय दरें निर्धारित की गईं। तय दरों को सभी मिस्त्री अपनी दुकानों पर प्रदर्शित करेंगे और ग्राहकों से निर्धारित राशि से अधिक या कम नहीं ली जाएगी।
बैठक में सदस्यों ने सुझाव दिए कि किस प्रकार सभी मिस्त्री एक-दूसरे का सहयोग करें और समिति को नई दिशा दें। इस अवसर पर वरिष्ठ मिस्त्री गुड्डू ग्वाला पहलवान, कंवरलाल कछावा, देवानंद रैकवार, चंदू भाई, पप्पू भाई, प्रभात पाटीदार, बालमुकुंद सोनी सहित नगर के कई मिस्त्री उपस्थित रहे। अंत में सभी ने स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया।