BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 10:26 am
KHABAR : नीमच के कुकड़ेश्वर नगर में कुशवाहा समाज की भव्य होलिका बनी आकर्षण का केंद्र, विधि-विधान से हुआ दहन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। रंगों के महापर्व होली के पावन अवसर पर नगर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मनासा-रामपुरा रोड स्थित लालबाई-फुलबाई मंदिर के समीप कुशवाहा समाज द्वारा भव्य और आकर्षक होलिका का निर्माण किया गया, जो पूरे नगर में चर्चा का विषय रही।

भव्यता ने मोहा मन-
कुशवाहा समाज द्वारा तैयार की गई होलिका की सुंदरता और कलात्मक सजावट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। दिनभर नगर के बच्चे, महिलाएं और पुरुष होलिका के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। आकर्षक साज-सज्जा के कारण लोग यहां फोटो खिंचवाते नजर आए और यह स्थल उत्सव का प्रमुख केंद्र बना रहा।

शुभ मुहूर्त में हुआ पूजन व दहन-
रात्रि 8 बजे शुभ मुहूर्त में समाज अध्यक्ष जगदीश जगोलीया सहित समाजजनों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन किया। पूजा-अर्चना के पश्चात अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए होलिका की परिक्रमा की।

गरिमामयी उपस्थिति, मुस्तैद रहा प्रशासन-
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रशासन की सतर्कता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

नगर में कई स्थानों पर जली होली-
मुख्य आयोजन के अलावा नगर के विभिन्न वार्डों और चौराहों पर भी लगभग 8 से 10 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। देर रात तक नगर ष्होली हैष् के जयघोष से गुंजायमान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE