सितामऊ। बोहरा समाज की तिजारत राबेहा संस्था द्वारा एक विशेष बिजनेस वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार से जुड़े अहम विषयों- बिजनेस एथिक्स, अकाउंटिंग और बजटिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाजजन को व्यवस्थित और नैतिक व्यापार की दिशा में प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन अदनान बोहरा (नेशनल फर्नीचर) द्वारा किया गया। वेबिनार में अकाउंटिंग एक्सपर्ट मुस्तफा भाई मारू (अकाउंटिंग एक्सपर्ट) मनमाड़ से तथा आईटी इंजीनियर, बिजनेस कोच, स्पीकर एवं एमबीए हुजैफा मोतीवाला पुणे से लाइव जुड़े। दोनों विशेषज्ञों ने व्यापार में पारदर्शिता, सही लेखांकन पद्धति और संतुलित बजट प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
जनाब शेख अदनान भाई मनमाड़ वाला के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में तिजारत राबेहा संस्था के सचिव अदनान बोहरा (नेशनल फर्नीचर), कोषाध्यक्ष हुसैन जिनवाला, शब्बीर कालेखानजी, मुस्तफा लोहावाला, अदनान लोहावाला मुस्तफा रामपुरावाला, एम. मुर्तज़ा कालेखानजी, इब्राहिम मुकाती, कौसर वलीसाहब सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में बताया कि एक व्यापारी किस प्रकार अपने व्यवसाय के माध्यम से नगर हित और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों के साथ किया गया व्यापार न केवल आर्थिक प्रगति लाता है, बल्कि समाज में विश्वास और स्थिरता भी स्थापित करता है।

कार्यक्रम के अंत में जनाब शेख अदनान भाई मनमाड़वाला और अदनान बोहरा (नेशनल फर्नीचर) ने आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।