BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 12:31 pm
BIG NEWS : नीमच में आस्था और उत्साह का संगम, 100 से अधिक स्थानों पर हुआ होलिका दहन, वातावरण में गूंजा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। होली पर्व के अवसर पर शहर में आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शहर के 100 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। अग्नि प्रज्वलित होते ही “बुराई पर अच्छाई की जीत” का संदेश वातावरण में गूंज उठा।

नीमच के वार्ड क्रमांक 31 स्थित गुरु गोविंद बस्ती में भी होलिका दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और आम नागरिक शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने श्रद्धापूर्वक होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। उल्लेखनीय है कि शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में भी शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लेकर पर्व की गरिमा को बढ़ाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE