देवरी खवासा। मंगलवार प्रातः 4.10 बजे देवरी खवासा बस स्टैंड पर पारंपरिक रूप से होलिका दहन का आयोजन किया गया। ग्राम पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से विधि-विधानपूर्वक होली पूजन कर होलिका दहन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पटेल मदनलाल गुर्जर, प्रकाश पाटीदार, कमलाशंकर नागदा, सुरेश चौकीदार, प्रदीप मालवीय, विनोद पाटीदार, सुरेश राठौड़, छगनलाल राठौर, कंवरलाल पाटीदार, रमेश पाटीदार एवं बद्रीलाल गुर्जर (वॉइस ऑफ एमपी) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।