BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 2:34 pm
KHABAR : होलिका दहन तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच सोमवार शहर के अधिकांश इलाकों में होलिका दहन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। होलिका दहन तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच सोमवार शहर के अधिकांश इलाकों में होलिका दहन की परंपरा निभाई गई। 


 जिले में फाल्गुन पुर्णिमा पर गली- मोहल्ले, कॉलोनियों में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हुए होलिका दहन हुआ। शहर में राधाकुंज, ज्योति नगर सहित करीब 50 से अधिक स्थानों पर छोटी-बड़ी होली जलाई गई। रात 8 बजे से होलिका दहन शुरु हुआ जो अलग- अलग स्थानों पर देररात तक जारी रहा।


शाम होते ही कॉलोनी, मोहल्लो, बस्तियों में महिलाएं पूजा की थाली सजाकर विभिन्न स्थानों में बनाए गए होलिका के पास पहुंची। महिलाओं ने कण्डे की माला (घोइडिया) चढ़ाकर होलिका की पूजा-अर्चना की। बुराई के नाश, रंगों के पर्व को लेकर सनातनी धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल नजर आया। शाम 4 बजे से लोग होलिका सजाने लगे। 7 बजे बाद पूजन.अर्चन का दौर शुरु हुआ। महिलाओं ने पूजन-अर्चन के बाद पकवानों का भोग लगाया, परिक्रमा की एवं परिवार के निरोगी रहने एवं बुराई के नाश की कामना की।


इस दौरान देररात तक शहर के मुख्य मार्गाे सहित गलियों में आवाजाही होती रही। होली के रंग में किसी तरह की खलल न हो इसके लिए पुलिस महकमा भी पुरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोतवाली पुलिस सहित आला अधिकारी भी वाहनों में पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर रखे रहे। हालांकि कुछ स्थानों पर 3 मार्च की रात में होलिका दहन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE