खरगोन। जिले के मंडलेश्वर के वार्ड क्रमांक 14 में 6 वर्षीय शायान पिता सैहरन मंसूरी ने माह-ए-रमजान में अपना पहला रोजा रखकर मिसाल पेश की। भीषण गर्मी और प्यास की शिद्दत के बावजूद नन्हे शायान ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोजा रखा और अल्लाह की इबादत में दिन बिताया।
रमजान का महीना रहमत और बरकत का महीना माना जाता है। इस पाक महीने में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी रोजा रखकर और इबादत कर अपने रब को राजी करने की कोशिश करते हैं। शायान के पहले रोजे पर परिवारजनों और समाज के लोगों ने उसे मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।
घर में खुशियों का माहौल रहा और परिजनों ने इसे गर्व का पल बताया।