नीमच। धूलंडी के पावन अवसर पर लालमाटी नीमच की धरा पर भारत गौरव, अंतर्मना 108 आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज एवं चतुर्विध संघ (17 पीछी) का भव्य मंगल प्रवेश 4 मार्च 2026 को प्रातः 7:30 बजे होगा।
यह जानकारी दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर एवं मीडिया प्रभारी अमन विनायका ने दी। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री का संघ लगभग 800 किलोमीटर का पैदल विहार करते हुए नीमच पहुंच रहा है।
संघ का स्वागत प्रातः 7:30 बजे कलेक्ट्रेट चौराहे पर किया जाएगा, जहां से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात फोर जीरो के पीछे स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल आगमन होगा।
दिगंबर जैन समाज ने सभी समाजजनों से प्रातः 7 बजे कलेक्ट्रेट चौराहे पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आचार्य श्री एवं चतुर्विध संघ की भव्य अगवानी करने का आह्वान किया है।