नीमच। सेवा और संस्कार की भावना के साथ कार्यरत भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा सत्र 2025-26 का तीसरा नेत्रदान संपन्न कराया गया।
इंदिरा नगर निवासी रुक्मणी जी मालवीय (85 वर्ष) के निधन के पश्चात उनके परिजनों की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस पुण्य कार्य में परिषद पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
नेत्रदान के दौरान अध्यक्ष रवि पोरवाल सहित सुनील सिंघल, अनिल गोयल, अशोक मंगल, जीतू शक्तावत, मनोज माहेश्वरी, सतीश गोयल, सुनिश चौरडिया एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पोरवाल उपस्थित रहे।
नेत्र संकलन में विशेष सहयोग अनिल गोयल एवं गोमाबाई नेत्रालय की टीम का रहा। परिषद परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।