नीमच। भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परिषद परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
धुलेंडी पर्व के अवसर पर 4 मार्च (बुधवार) को प्रातः 9.30 बजे से कार्यक्रम भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न होगा। समारोह में परिषद के सदस्य एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और आपसी भाईचारे का संदेश देंगे। यह जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने दी।