चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत व झुलेलाल युवा सेवा समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में बुधवार को प्रताप नगर स्थित सिंधु कम्यूनिटी हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष कमलेश खटवानी व सचिव योगेश भोजवानी ने बताया की प्रातः सिंधु कम्यूनिटी हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या मे समाजजन शामिल हुए। इस दौरान उन्होने होली के गीतो की धुन पर थिरकते हुए एक दुसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर खुशियां बाटी।
झूलेलाल युवा सेवा समिति अध्यक्ष जैकी आहूजा व उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रताप नगर स्थित झूलेलाल मंदिर के समीप होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सायंकाल शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन किया गया।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के संरक्षक मोतीराम खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोलत दासानी, जोधराज तनवानी, उपाध्यक्ष वासुदेव भोजवानी, चंद्र मलानी, अनिल हरियानी, महासचिव हरिश गुरनानी, किशोर वासवानी, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, उमेश देवनानी, बाबु अगनानी, भानु नेभनानी, मोहन टेकचंदानी, राजकुमार सोनी, किशोर खटवानी, पुरषोत्तम विधानी, हिरा मंगलानी, अजय आहुजा, सुनील मलानी, आशीष विधानी, दिलीप वंगानी, जितेन्द्र वासवानी, भावेश नेनवानी, दिशांत वरलानी, जीतु बलवानी, हरीश ओडवानी, मनोहर दासानी, सुरेश प्रीतवानी, धीरज भोजवानी, आशा आहुजा, शारदा विधानी, इंदु चंचलानी, मधु मलानी, प्राची तुलसानी, आशा तनवानी सहित बड़ी संख्या मे समाजजन उपस्थित थे।