BREAKING NEWS
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 10:23 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, ब्याज दरों में कमी 31 मार्च तक यथावत रखने का निर्णय, प्रधान कार्यालय निर्माण कार्य का शीघ्र होगा शुभारम्भ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें  रजत जयंती के अवसर पर ऋण की ब्याज दरों में की गई कमी का लाभ 31 मार्च 2026  तक ग्राहकों को  देने के दृष्टिगत ब्याज दरे यथावत रखने, गांधी नगर स्थित प्रधान कार्यालय निर्माण स्वीकृति पर निर्माण कार्य का शीघ्र शुभारंभ करने,सभी शाखाओं पर रजत जयंती सक्रांति महोत्सव के सफल आयोजन की समीक्षा तथा मार्च  के अंत तक के अनुमानित परिणामों की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।       
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मांनधना, निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया, बालकिशन धूत,बाबर मल मीणा, राधेश्याम आमेरिया,  रंजीत सिंह नाहर,हरीश आहूजा सीए दीप्ति सेठिया डाड, हेमंत शर्मा, नितेश सेठिया, प्रबंध सदस्य आदित्य सेठिया के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में  वित्तीय वर्ष मार्च समाप्ति में लक्ष्य पूर्ति, ऑडिट आक्षेप पूर्ति ,ऋण वसूली सहित ऋण की ब्याज दरों में को गई कमी को मार्च 2025  तक यथावत रखने का भी निर्णय किया गया।
डा सेठिया ने बैठक में बताया की शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में ग्राहक संपर्क अभियान से बैंक आम जन तक बैंक पहुंचने में सफल रहा और बाल बचत योजना की महत्ता भी बताने में सफल रहा। नक्शा स्वीकृति के साथ ही प्रधान कार्यालय निर्माण कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।बैंक ने केवल वर्तमान ऋणी  ग्राहकों से मिलने का भी अभियान चलाने का निर्णय किया।
बैठक का संचालन वंदना वजीराणी ने किया और धन्यवाद उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना ने व्यक्त किया

निदेशक सम्मान-
निदेशक मंडल बैठक में निदेशक सीए दिप्ती सेठिया डाड का सदस्य स्थाई लोक अदालत व सीए ब्रांच उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी व्यक्त कर अभिनंदन किया। वही सीए दिनेश सिसोदिया का दुबई विदेश यात्रा से लोटने पर, शिव नारायण मान्धना की पोत्री विवाह पर,नितेश सेठिया और आदित्य सेठिया की विवाह वर्षगांठ पर भी उपरना पहना कर डा सेठिया सहित निदेशकगणो ने अभिनंदन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE