उज्जैन। जिले के उन्हेल तहसील के गांव नवादा मे होली पर्व के दूसरे दिन हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं का लगा तांता श्रीफल से तोलकर अपनी मनोकामनाएं की पूरी बताया जाता है कि इस मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा जो भी मनोकामनाएं की मांगी जाती है। वह अवश्य पूरी हो जाती हैं इसी के चलते धुलेटी के दिन अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने वजन के बराबर श्रीफल तोलकर हनुमान जी महाराज को भेंट किए गए। इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जेसे किसी का विवाह नहीं हो रहा हे या किसी को संतान नहीं है ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर से निःशुल्क श्रीफल दिए जाते हैं बताए गए नियम अनुसार श्रद्धालु श्रीफल लेने के बाद अविवाहित का विवाह हो जाता हे एवं निसंतान को संतान का सुख प्राप्त होता है। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश दीक्षित ने बताया कि यह मंदिर 700 वर्ष से अधिक पुराना है यहां चूल का आयोजन भी होता हैं यहां जो व्यक्ति सच्चे मन से प्रार्थना करता है उसकी इच्छानुसार अवश्य फल प्राप्त होता है इस वर्ष भी मनोकामनाएं पूरी होने पर 700 से अधिक बच्चों को तोला गया एवं 300 से अधिक युवाओं का विवाह होने पर श्रीफल से तोला गया इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।