खरगोन जिले के कसरावद में होली पर्व के अवसर पर भावानी माता चौक में ऐतिहासिक और पारंपरिक अद्भुत गाड़ा खींचाई का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि घुंलेडी को नगर में यादव मोहल्ले के श्री राम यादव बड़वा द्वारा गाड़ा खींचाई की परंपरा निभाई जाती है। जो इस वर्ष चंद्र ग्रहण के कारण 4 मार्च को परंपरा का निर्वहन किया गया। गाड़ा खींचाई की परंपरा को देखने के लिए नगर सहित आसपास क्षेत्र और दुररदराज के स्थानों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे। सभी ने अस्था के आयोजन को देखा। यह कई वर्षों पुरानी परंपरा है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। गाड़ा खींचाई का आयोजन शाम के समय गोधुलि बैला में संपन्न हुआँ। पूरा आयोजन शादी की रस्म के जैसा होता है गाड़े खींचने वाले श्रीराम यादव (बड़वा) को हल्दी लगाई जाती है हल्दी का विशेष महत्व होता है हल्दी से सराबोर होकर सारथी के कंधों पर सवार होकर गाड़ा मैदान में पहुंचे। गाड़ा खींचाई की रस्म को अदा की। वहीं इस आयोजन में कानून व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।