खरगोन। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
पहली घटना बिस्टान के पास पिपरखेड़ा गांव के नजदीक बुधवार रात हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया।
दूसरी घटना कसरावद रोड पर हुई। यहां एक कार और पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार विजय गोयल (23 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हादसों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल खरगोन में कराया गया।